डीआईजी और एसपी,ने पंच मुखी शिव मन्दिर के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
डीआईजी एवं एसपी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित गश्त, सतर्क निगरानी, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर सकें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *