हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

 

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहनअवस्थी जनपद महराजगंज के कुशल निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया

आपको बताते चले कि
दिनांक 10.08.2026 को रामकुमार (पुत्र तामेश्वर, निवासी ग्राम हरैया, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज) द्वारा अपने बेटे की हत्या होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर दिनांक 10.08.2026 को थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस बनाम:
विक्रम पुत्र जरलाहे उर्फ रामकरन,
कोईल पुत्र श्रीराम
जरलाहे उर्फ रामकरन पुत्र श्रीराम (निवासीगण ग्राम खडखोड़ा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में नामजद बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी द्वारा अपनी संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बाल सुधार गृह, गोरखपुर भेजा गया। इसी क्रम में, मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त रामकरन उर्फ जरलाहे को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *