सड़क सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस का विशेष अभियान—जुलाई में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का आंकड़ा घटकर 10 हुआ

महराजगंज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात शशिमौली पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।*
अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
📊 जनवरी से जुलाई 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का तुलनात्मक विवरण
माह मृत्यु
जनवरी 2026 22
फरवरी 2026 19
मार्च 2026 32
अप्रैल 2026 27
मई 2026 22
जून 2026 22
जुलाई 2026 10
कुल 154

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं में कुल 154 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इनमें मार्च 2026 में सर्वाधिक 32 मृत्यु, जबकि जुलाई 2026 में सबसे कम 10 मृत्यु दर्ज की गईं।
जनवरी 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का आंकड़ा 22 था, जो जुलाई में घटकर 10 रह गया। इस प्रकार जनवरी की तुलना में जुलाई में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के आंकड़े में 12 की कमी दर्ज की गई।

नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, जागरूकता पर जोर
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जनता से अपील
महराजगंज पुलिस की अपील है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन स्वयं करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
🚗 निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।
🪖 दोपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य पहनें।
🔒 चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
🚫 शराब के नशे में वाहन न चलाएं।
📵 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
“सुरक्षित यात्रा—सुखद यात्रा”
“सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, जीवन की सुरक्षा का संकल्प।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *