विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भब्य निकला तिरँगा यात्रा उमड़ा जनसैलाब

 

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पनियरा ब्लॉक के अन्तर्गत मुजूरी चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई स्वर्गीय अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कॉलेज बगहा बाबा मंदिर से यह यात्रा शुरू होकर होते हुए स्टेट बैंक मुजूरी बाजार का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई एवं अन्य लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
वही जगह-जगह ग्रामीण जानों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया एवं पुष्पवर्षा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गिरी ने की जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू यादव
महामंत्री मुजूरी दिलिप जायसवाल आकर्ष श्रीवास्तव तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से मौजूद रहें वीरेन्द्र सिंह रानू सिंह अनिल जैसवाल ब्रह्मानंद धाराया गुड्ड सिंह जी एवं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा स्वर्गीय अभिराम चौरसिया कन्या इंटर कॉलेज परिसर से नगर भ्रमण से होकर निकली तो इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *