भारत की पूर्वी सीमा पर भी बड़ा खतरा! क्या पड़ोस में तैयार हो रहा ‘दूसरा पाकिस्तान’, सच साबित हुई तीसरे मोर्चे की धमकी?

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – 5 अगस्त को नई दिल्ली में शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके चचेरे भाई साजिब वाजेद जॉय ने कहा कि ‘बांग्लादेश अब पाकिस्तान बन गया है।’

55 साल पहले जब बांग्लादेश के निर्माण के दौरान भारत ने मदद की थी तो उस समय इस हिस्से को ‘पूर्वी पाकिस्तान’ कहा जाता था।

ऐसे में शेख हसीना के बेटे ने जो कहा है, उसे नजरअंदाज करना दिल्ली के लिए नामुमकिन है।

बड़ा सवाल यह है कि क्या बांग्लादेश 1971 से पहले की स्थिति में लौट रहा है?

अपने 17 साल के कार्यकाल के दौरान शेख हसीना ने पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को अपनी धरती से दूर रखा।

लेकिन अगस्त 2024 में शेख हसीना के देश छोड़ने के साथ ही पाकिस्तान और उसकी एजेंसियां ​​वापस लौट आई हैं।

देश में तमाम कट्टरपंथी संगठन खड़े हो गये हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने जेल में बंद सभी आतंकवादियों और चरमपंथियों को रिहा कर दिया और अब तारिक रहमान पाकिस्तान के साथ संबंध बनाने में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *