विद्यालय परिसर छात्र की हत्या मामले में बड़ा ऐक्शन, दरोगा समेत तीन सस्पेंड; दो आरोपी गिरफ्तार

 

गोरखपुर के पिपराइच के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया है। आरोपियों ने असलहा देने वाले का नाम बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

एसएसपी ने लापरवाही पर हल्का प्रभारी श्रेयांश सिंह, सिपाही रामबोध और अजीत सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है। शनिवार सुबह आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने आरोपियों के घरों को सील कर दिया है। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में छात्र का का अंतिम संस्कार हुआ।

कॉलेज के खेल के मैदान में 11वीं के छात्र सुधीर की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पांच घंटे तक बवाल हुआ था। छात्र के पिता राजेश की तहरीर पर विनय और तीन नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एक संदिग्ध हिरासत में है। जांच में स्टेटस पर अभद्र टिप्पणी पर हत्या की बात सामने आई है। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना में शामिल दो आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश में टीमें लगी हैं।

पिपराइच इलाके के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या के बाद शनिवार की सुबह दो नाबालिग आरोपियों के घर में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस देखती रही। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में आरोपियों के घरों को सील कर दिया है। वहीं आरोपी के घर पुलिस की दबिश में एक किलोग्राम गांजा मिला है। उसके अवैध धंधे में लिप्त होने की जांच भी शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम पुलिस की मौजूदगी में छात्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

पिपराइच स्थित कॉलेज के खेल मैदान में 11वीं के छात्र सुधीर की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पांच घंटे तक बवाल हुआ। आरोपी के घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसकी मां की पिटाई कर दी गई थी। छात्र के पिता राजेश की तहरीर पर विनय और तीन नाबालिग आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एक संदिग्ध हिरासत में है। जांच में व्हाट्स ऐप स्टेटस पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर हत्या की बात सामने आई है। देर रात ग्रामीणों ने दो नाबालिग आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी विनय के घर में दबिश दी, जहां से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। सभी आरोपियों के घरों को पुलिस ने सील कर दिया है।

शनिवार की शाम 5.30 बजे के करीब सुधीर का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से लेकर पुलिस पहुंची। घर पर परिजनों को शव दिखाया गया। उसके बाद पुलिस पिपराइच के रामघाट लेकर चली गई। पुलिस की मौजूदगी में पिता ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार कराया। बवाल को देखते हुए कई थानों की पुलिस लगा दी गई थी। शहर की पुलिस भी पिपराइच में ड्यूटी कर रही थी, मकसद था कि पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर हंगामा न होना पाए। पुलिस अपनी रणनीति में कामयाब रही। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस अभी तक किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दबिश जारी है। गांव में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र की अगुवाई में पीएसी के अलावा शाहपुर, बेलघाट, चौरीचौरा, एम्स, चिलुआताल समेत आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस तैनात है।

भाजपा विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने शनिवार की शाम में मृतक छात्र सुधीर की मां और पिता तथा परिजनों से मिल कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन से हर संभव आर्थिक मदद दिलायी जाएगी‌। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया, ब्लाक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेश्वर प्रसाद, संघर्ष मणि उपाध्याय, आशीष, लव सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने नामजद आरोपी के करीबी दस लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। उनके जरिए पुलिस असल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उधर, नामजद आरोपियों ने एक अधिवक्ता से संपर्क कर हाजिर होने की कोशिश भी की है। पुलिस आरोपियों की घेराबंदी में लगी है।

उपजिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता ने शनिवार को मृतक छात्र सुधीर के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान छात्र की मां राजकुमारी देवी ने उन्हें जिलाधिकारी के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने आश्वासन दिया। मांग पत्र में मृतक की मां को नौकरी, 50 लाख रुपये की सहायता, जीविकोपार्जन के लिए एक एकड़ खेत, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने, केस में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाने और मुख्य आरोपी विनय की अवैध संपत्तियों की जांच की मांग की गई है।

डा राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गोरखपुर

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *