मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी,जिलाधिकारी ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 अगस्त को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी सरनजीत कौर ने शनिवार को राणा बेनी माधव बक्स सिंह ऑडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 24 अगस्त को मुख्यमंत्री राणा बेनी माधव बक्स सिंह ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही नेहरू नगर चौराहे पर स्थापित राणा बेनी माधव बक्स सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा स्थल को भव्य रूप देने के लिए सजावट और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी सरनजीत कौर ने शनिवार को ऑडिटोरियम परिसर में लगाई गई तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में जिले में हुए विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेष कार्यों को भी समय से पूरा कराया जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की लगातार निगरानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

फिलहाल मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे रायबरेली में तैयारियां तेज हैं। प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *