संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव – जांच में जुटी पुलिस

 

महराजगंज/ पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर स्थित पट्टे चौराहे के पास रविवार सुबह को उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी।
​मिली जानकारी के अनुसार
​मृतक की पहचान अजय कुमार प्रजापति उम्र लगभग 29 वर्ष, पुत्र कैलाश, निवासी वार्ड नंबर 18 बुद्ध नगर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है कैलाश प्रजापति के 6 बच्चों चार बेटियां वह दो बेटे में सबसे छोटा अजय था जिसका शादी कोतवाली जिला महराजगंज के रसूलपुर में पांच वर्ष पहले हुई थी जहां उसकी बीवी से विवाद चल रहा है मृतक के पास एक तीन वर्षीय बच्ची भी है मृतक की मां जयंती की माने तो उसके मौत का कारण उसके ससुराल वाले ही हैं इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि
​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
​मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *