जनता और पुलिस के बीच समन्वय और जन समस्या को लेकर जनचौपाल का आयोजन

झंगहा /गोरखपुर।विकास खंड खोराबार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमहिया के प्रांगण में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम सभा जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया के ग्रामीणों ने झंगहा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।ग्रामीण कलावती देवी व मंजू ने गांव में रास्ते की समस्या उठाते हुए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। लाल बहादुर ने गांव के एक व्यक्ति पर डीह की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। संगीता देवी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला थाना प्रभारी के समक्ष रखा। कई ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर निर्धारित मात्रा से कम राशन तौलने की शिकायत की ग्रामीणों ने कहा कि कई समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जांच कराकर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाईल नम्बर भी दिया और कहा कि आप लोग किसी भी समस्या की जानकारी पुलिस को तत्काल देने की अपील की। जन चौपाल में एसएसआई अश्विनी चौबे, राजेश कुमार, आरक्षी अमित यादव, इन्दल कुशवाहा, परमात्मा सिंह, रविन्द्र वर्मा अरविंद सिंह, मनोज सिंह, दुर्गेश तिवारी, बेनी माधव तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस स्टाप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *