गौ तस्कर गैंगस्टर के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा पुलिस ने गौ तस्कर और गैंगस्टर के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी से उपनिरीक्षक धीतेन्द्र सिंह मुकदमा संख्या 443/2026 की विवेचन कर अभियुक्त की तलाश में लगे हुए थे। सोमवार को थानेदार संजय कुमार मिश्र,उपनिरीक्षक धीतेद्र सिंह,कांस्टेबिल विकास यादव,शुभम सिंह,संग्राम सिंह,संजय यादव ने गौ तस्कर और गैंगस्टर के अभियुक्त राकेश यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी दनियाडी थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के ऊपर सहजनवा थाने में गौ तस्करी आर्म्स एक्ट, थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर में गौ तस्करी,गैंगस्टर थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर में गौ तस्करी और हत्या के प्रयास,थाना तरयासुजान में गौ तस्करी,थाना सहजनवा में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *