नेपाल में बाढ़ आपदा के दृष्टिगत महराजगंज पुलिस अलर्ट, गंडक नदी की 24×7 निगरानी

महराजगंज   नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। गंडक नदी के जलस्तर की 24×7 निगरानी की जा रही है। सोहगीबरवा क्षेत्र में पीएसी एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

⚠️ नागरिकों से अपील-

🌊 गंडक नदी के तटीय एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।
🚫 जलभराव, नदी के तेज बहाव एवं कटान वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
👨‍👩‍👧‍👦 बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
🏠 जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षित स्थानों पर जाने में सहयोग करें।
🔌 जलभराव की स्थिति में बिजली के खंभों, तारों एवं विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
📱 आवश्यक मोबाइल नंबर अपने पास रखें तथा मोबाइल फोन को पर्याप्त रूप से चार्ज रखें।
🚫 नदी अथवा बाढ़ के पानी में वाहन लेकर जाने अथवा पैदल पार करने का प्रयास न करें।
📢 अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन/पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

☎️ आपात स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन-

DEOC महराजगंज: 05523- 222162
आपदा हेल्पलाइन: 1077
मोबाइल: 9628819145, 9621333537

पुलिस सेवा-
आपातकालीन- 112
पुलिस मीडिया सेल- 7839862432

महराजगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।

शक्ति मोहन अवस्थी (IPS)
पुलिस अधीक्षक, महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *