दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ज्ञातव्य है कि थाना सिंदुरिया पर दर्ज मु0अ0सं0 127/2026 धारा 137(2), 64(2)(m) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में आरोप सिद्ध पाए जाने पर आज दिनांक 13.06.2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त किशन पुत्र जगनाथ मित्तू, निवासी ग्राम खुर्द, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 28 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *