अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

महराजगंज। कल दिनांक 14.06.2026 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उक्त परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 5168 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, परीक्षा केंद्रों पर सतर्क एवं सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।

उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सहित, तीन क्षेत्राधिकारी, 12 निरीक्षक, 43 उपनिरीक्षक, 203 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 60 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *