पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परेशान महिला ने दो नाली बन्दूक लेकर पहुची चौकी मचा हडकम्प जांच में जुटी पुलिस

 

 

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धरमौली निवासी नन्दनी यादव पुत्री उदयभान यादव द्वारा पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे एवं भूमि विक्रय को लेकर विवाद के संबंध में थाना श्यामदेउरवा पर प्रार्थना पत्र दिया गया।

आवेदिका द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके बाबा रामानन्द द्वारा चाचा के कहने पर लगभग 02 डिसमिल भूमि का विक्रय कर दिया गया। इसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान विपक्षी राजकुमार पुत्र रामानन्द, चिन्तामणि पत्नी राजकुमार एवं रामानन्द पुत्र खदेरु यादव द्वारा गाली-गलौज, लाठी-डंडे से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। वहीं, विपक्षी चिन्ता देवी पत्नी राजकुमार यादव द्वारा भी नन्दनी यादव के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने तथा लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्राप्त दोनों प्रार्थना पत्रों के आधार पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। संबंधित महिला को पुलिस हिरासत में लेकर प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, आवेदिका द्वारा पुलिस चौकी परतावल पर जमा करने हेतु लाई गई उसके बाबा के नाम से दर्ज लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर नियमानुसार मालखाने में दाखिल कराया गया है।

प्रथम दृष्टया प्रकरण पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चाचा एवं भतीजी के मध्य उत्पन्न विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *