शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 12 व्यक्तियों के विरुद्ध  सिंदूरिया पुलिस ने की निरोधात्मक कार्यवाही

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

दिनांक 17.09.2026 को थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत 10 अभियुक्तगण एवं 02 अभियुक्ताओं, कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध *धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। सभी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है

उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरती गई। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *