मिशन शक्ति 5.0’ के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पंडित दीनदयाल स्कूल में छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

महराजगंज जनपद में प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0)’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस, मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 18.09.2026 को पंडित दीनदयाल स्कूल, महराजगंज में महिला उप-निरीक्षक निहारिका रंजन, महिला आरक्षी चंदा यादव एवं महिला आरक्षी पूजा मिश्रा की टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
छात्राओं एवं महिलाओं को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट (POCSO Act)’ तथा ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया तथा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं में जागरूकता पम्फलेट का वितरण किया गया।

आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के प्रयोग एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महराजगंज पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *