पश्चिमी नवलपरासी के पल्हीनंदन ग्राम पालिका 1 महेशपुर में 40 लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब और कार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पुलिस के मुताबिक, पश्चिम नवलपरासी के पल्हीनंदन ग्राम पालिका 1 महेशपुर चेोक के पास अवैध रूप से भारत से नेपाल लायी जा रही 40 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब के साथ कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी पश्चिम के पुलिस उपाधीक्षक एवं सूचना अधिकारी मदन थापा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज समय 8/20 बजे नियमित गश्त पर निकले इलाका पुलिस महेश पुर के गश्ती, वाहन यूपी 32UT 5689 जो कि ठूठीबारी, भारत की ओर से आ रहा था, कार की डिक्की में अवैध रूप से सराब रखा हुआ था।

अधिकारी थापा के अनुसार, पुलिस ने भारतीय अयालमंकरम नामक शराब जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 48 हजार 274 बोतल रम और अनुमानित मूल्य 35 लाख है, के साथ एक कार और एक ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया।

जब्त शराब और कार समेत दो लोगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशपुर कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *