एकजुट विद्यालय, मजबूत संगठन और सम्मानजनक शिक्षा व्यवस्था—यही हमारा संकल्प- जीवेश

इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस की पनियरा ब्लॉक इकाई की बैठक सम्पन्न

रामचंद्र यादव
को जिला संरक्षक घोषित किया गया

पनियरा ब्लॉक इकाई का गठन — रामकेश सिंह बने अध्यक्ष, अखिलेश जयसवाल बने ब्लॉक महामंत्री

 

 

महराजगंज जनपद के पनियरा, 27 सितंबर। नगर पंचायत पनियरा के सभागार में इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस की पनियरा ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पनियरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों ने सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती, विद्यालय संचालन एवं आपसी समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक रामचंद्र यादव, जवाहर लाल वर्मा एवं विकेंद्र सिंह, जिलाअध्यक्ष दशरथ गुप्ता , जिला महासचिव जीवेश मिश्रा तथा जिला सह-सचिव राजकुमार जयसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में सभी विद्यालय प्रबंधकों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। विद्यालयों का संचालन निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप किया जाए तथा विद्यालय वाहनों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के ऊपर प्रशासन की ओर से अनैतिक अथवा अनुचित दबाव बनाया जाता है तो संगठन अपने सदस्य विद्यालय के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से उसके समाधान के लिए प्रयास करेगा।

संगठन के जिला अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी विद्यालय प्रबंधकों का आपसी सहयोग और नियमित संवाद आवश्यक है। ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाकर विद्यालयों से जुड़े विषयों को सामूहिक रूप से उठाया जाएगा।

संरक्षक विकेंद्र सिंह ने कहा कि नए विद्यार्थियों के प्रवेश के समय पूर्व विद्यालय से टीसी अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए और सभी प्रवेश निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही किए जाएं।

जिला संरक्षक रामचंद्र यादव ने सभी विद्यालय प्रबंधकों से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहने तथा आपसी सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला सह-सचिव राज कुमार जायसवाल ने सोशल मीडिया की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की गतिविधियों एवं विद्यालयों के सकारात्मक कार्यों को समाज तक पहुंचाने में सोशल मीडिया प्रभावी माध्यम है।

पनियरा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

बैठक में रामचंद्र यादव
को जिला संरक्षक घोषित किया गया ।

बैठक में इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस की पनियरा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में—

ब्लॉक संरक्षक — जवाहर लाल वर्मा, विकेंद्र सिंह

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर — दीपक त्रिपाठी
को-ब्लॉक कोऑर्डिनेटर — अशोक सिंह

अध्यक्ष — रामकेश सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष — राकेश सिंह

उपाध्यक्ष — धर्मेंद्र यादव, अजीत सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. रमाशंकर राय, नारद सिंह

ब्लॉक महामंत्री — अखिलेश जयसवाल

मंत्री — पंकज गुप्ता, संजय लाल श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अखिलेश, सौरभ मौर्या,आकर्ष श्रीवास्तव

कोषाध्यक्ष — मनोज वर्मा

मीडिया प्रभारी — रामआशीष यादव

सह-मीडिया प्रभारी — आलोक श्रीवास्तव

बैठक का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक त्रिपाठी ने किया।

बैठक में उपस्थित रहे

रामशंकर त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, नितेंद्र शुक्ला, चंद्र प्रकाश, भीष्म चौहान, जनमेजय चौहान, ब्रह्मानंद निषाद, ईश्वर लाल वर्मा, गोविंद कुमार, आकाश चौरसिया, आजाद पासवान एवं अभिषेक सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *