साइबर ठगी के पीड़ित को श्यामदेउरवा पुलिस ने वापस कराई 20000 रूपये

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा की साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित को ₹20,000 की पूरी धनराशि वापस कराई गई।

पीड़ित शिवा राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर, निवासी कुड़वा उर्फ मुड़कटिया, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज की साइबर ठगी संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश के क्रम में संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ₹20,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *