दशहरा व दीपावली के शुभ अवसर पर  मिष्टान व शाल का उपहार पाकर महिलाओं के खिले चेहरे 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में थाना चौक पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में जरूरतमंद एवं वृद्ध महिलाओं के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई।
इस दौरान थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल ने मिशन शक्ति टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं को मिष्ठान एवं शॉल वितरित किए। त्योहारों के अवसर पर उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली।

इस पहल के माध्यम से पुलिस टीम ने त्योहारों की खुशियां साझा करने के साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सहयोग का संदेश दिया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *