दशहरा दीपावली के शुभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर व फरेन्दा द्वारा बालिकाओं एवम बृद्ध महिलाओं को मिठाई बस्त्र व खाद्य सामग्री कि वितरित

 

 

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय सेवा की भावना के साथ बालिकाओं एवं वृद्ध महिलाओं के बीच पहुंचकर खुशियां साझा की गईं।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यालय में निवासरत बालिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां एवं दीपावली से संबंधित अन्य सामग्री वितरित की गई । बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा, विश्वास एवं अपनत्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि महराजगंज पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

वहीं, क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा थाना फरेंदा क्षेत्रांतर्गत स्थित आधारशिला वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत उन्हें खाद्य सामग्री, मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित किए गए । इस पहल के माध्यम से वृद्ध महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं अपनत्व की भावना प्रदर्शित करते हुए उनके साथ त्योहारों की खुशियां साझा की गईं।

महराजगंज पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं सकारात्मक संबंधों को सुदृढ़ करना तथा महिलाओं, बालिकाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महराजगंज पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु निरंतर प्रयासरत है। जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *