नौसड़ की ट्रैफिक व्यवस्था खुद संभालने सड़क पर उतरे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ

 

सुगम और सुरक्षित यातायात को लेकर मौके पर किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

गोरखपुर(विनय तिवारी)। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने थाना गीडा क्षेत्रांतर्गत नौसड़ चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यकतानुसार स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्था को संभालते हुए यातायात के सुचारु संचालन पर नजर रखी।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि नौसड़ क्षेत्र में यातायात का संचालन पूरी तरह सुगम, सुरक्षित और निर्बाध रखा जाए। उन्होंने यातायात दबाव, जाम की स्थिति तथा वाहनों के आवागमन को लेकर मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ यातायात व्यवस्था संभालें और नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *