पहले प्रशिक्षण में 143 कार्मिक हुए शामिल, 33 अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने कहा—मतगणना में शुचिता और पारदर्शिता सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 की मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को एनेक्सी भवन में मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्मिकों को मतगणना की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना का कार्य पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त ने प्रशिक्षु कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक निर्वाचन की मतगणना एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी कार्मिक इस कार्य को पूरी गंभीरता, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं। मतों की गणना के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे और परिणाम घोषित करने में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में राज्य कर विभाग, राजस्व विभाग, कोषागार विभाग और विभिन्न बैंकिंग संस्थानों से तैनात कुल 176 कार्मिकों को शामिल होना था। इनमें से 143 कार्मिकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया, जबकि 33 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिकों में 13 लेखपाल और 20 अमीन शामिल हैं। मंडलायुक्त ने अनुपस्थित सभी 33 कार्मिकों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को शिक्षक निर्वाचन की मतगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं और सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। किसी भी प्रकार की असावधानी से बचते हुए सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त (प्रशासन) अजय कुमार राय, अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक मनोज कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, सहायक निदेशक बचत बृजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
