पंचायत कार्यालय से चोरी की गई सरकारी सामग्री बरामद,पंचायत सहायक गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 192/2026, धारा 316(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त विद्यासागर पुत्र जयराम, निवासी ग्राम धरमौली, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण—
वादी नरसिंह कुमार पुत्र  किशोर, निवासी ग्राम धरमौली, थाना चौक, जनपद महराजगंज (वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक) द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम धरमौली में पंचायत सहायक के पद पर तैनात विद्यासागर पुत्र जयराम, निवासी ग्राम धरमौली, थाना चौक, जनपद महराजगंज द्वारा पंचायत कार्यालय में शासकीय कार्य हेतु उपलब्ध सरकारी उपकरणों एवं सामग्री को चोरी कर व्यक्तिगत लाभ के लिए आर.जे. प्रिन्टर पर बेच दिया गया था।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0 192/2026, धारा 316(4)/317(2 ) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चौक पुलिस द्वारा अभियुक्त विद्यासागर पुत्र जयराम, उम्र करीब 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया तथा आर.जे. प्रिन्टर से चोरी की गई सरकारी सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के परिजनों को नियमानुसार सूचना देते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामदगी का विवरणः—
1.01 अदद HD LED मॉनिटर (BLUE FCOTHER कम्पनी)
2.01 अदद मॉनिटर (LENOVO कम्पनी)
3.01 अदद की-बोर्ड (ZEBRONICS कम्पनी)
4.01 अदद माउस (LENOVO कम्पनी)
5.03 अदद पावर केबल
6.01 अदद VGA केबल
7.01 अदद DVR (CP PLUS कम्पनी)
8.01 अदद प्रिंटर (EPSON कम्पनी)
9.01 अदद CPU (LENOVO कम्पनी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *