दिल्ली, काठमांडू ने जीता तो पड़रौना और उत्तराखंड मिली हार

नगर पंचायत परतावल में आयोजित “PIC फुटबाल गोल्ड कप” आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का दूसरा दिन सफल रहा। दिल्ली और काठमांडू ने जीत दर्ज की, जबकि उत्तराखंड और पड़रौना को हार का सामना करना पड़ा।

उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को दो, शून्य से करारी शिकस्त देते हुए जीत दर्ज किया वहीं काठमाण्डु नेपाल ने पडरौना को दो, एक से जीत हासिल किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और समाज सेवी अमन शांडिल्य ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर मनीष गुप्ता, पनियरा ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि सहजनवा अध्यक्षा श्रीमती संजू सिंह, आदित्य मोटर कार बाजार लखिमा, जयप्रकाश सैनी पलक लॉन देवरिया, जीडी नैशनल स्कूल डायरेक्टर चन्दन गुप्ता रहे।

आयोजन समिति में सचिव अजय कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष जनार्दन चौरसिया, उपाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, नागेश कसौधन, प्रदीप मोदनवाल, छविनाथ मद्धेशिया, दीपक सिंह, एस०एन० सिंह, धनंजय सिंह, अविनाश रावत, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश मद्धेशिया, अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता, समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

ऊत्साहपूर्ण माहौल दर्शकों का जन सैलाब उमड़ा साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया, आयोजन ने सामाजिक एकता और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *