पैदल गस्त कर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज जनपद मे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा नियमित गश्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *