साइबर ठगी से पीड़ित महिला को महराजगंज पुलिस ने वापस कराए 20300 रुपये

महराजगंज‌ जनपद मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने के क्रम में थाना फरेन्दा की साइबर सेल टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकार महिला को ₹20,300/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।

प्रकरण में आवेदिका उर्मिला पत्नी राजू, निवासी भैया फरेन्दा, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ₹20,300/- की ठगी किए जाने के संबंध में साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में साइबर सेल टीम ने दिनांक 03.11.2026 को ठगी गई संपूर्ण धनराशि आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराई।

नोट: किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन भुगतान अनुरोध पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *