10 बोरी अखरोट बरामद, कस्टम अधिनियम के तहत एक अभियुक्ता हुई गिरफ्तार

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा 10 बोरी अखरोट बरामद करते हुए एक अभियुक्ता कमरजहां पत्नी वकील को धारा 111 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 03.11.2026 को थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 10 बोरी अखरोट के साथ अभियुक्ता कमरजहा पत्नी वकील, निवासी कोल्हुई, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *