जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पीस कमेटी की बैठक कर आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की

 

 

बुद्ध सभागार में आयोजित बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों से किया संवाद, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर

महराजगंज जनपद मे  आज दिनांक 03.11.2026 को  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बुद्ध सभागार में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

इस दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।

महराजगंज पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी पर्वों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु महराजगंज पुलिस प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *