डॉ. काउंट सीज़र मैटी की 217वीं जयंती पर, कम्बल वितरण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ सम्पन्न


गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज में आज रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को नेशनल फोरम ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक ऑर्गनाइजेशन (NFEHO) के तत्वावधान में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीज़र मैटी की 217वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन ई.एच.पी. प्रदीप सिंह के अस्पताल, कैम्पियरगंज, गोरखपुर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. काउंट सीज़र मैटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस पावन अवसर पर समाजसेवा के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया, जो एनएफईएचओ के संयोजक डॉ. हृदय नारायण लाल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हृदय नारायण लाल ने अपने संबोधन में कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक प्रभावी, सरल एवं जन-कल्याणकारी चिकित्सा पद्धति है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।
ई.एच.पी. वी.पी. गोरखपुरी(उ.प्र. राज्य समन्वयक) ने डॉ. मैटी के जीवन, उनके चिकित्सा दर्शन एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ई.एच.पी. आर.के. श्रीवास्तव (उ.प्र. राज्य उप-समन्वयक) एवं ई.एच.पी. प्रदीप सिंह(उ.प्र. राज्य उप- सह समन्वयक),ई.एच.पी. विनोद मिश्रा (कैशियर एनएफईएचओ) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एनएफईएचओ के कई पदाधिकारी, चिकित्सक एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *