गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में डायल-112 की त्वरित, साहसिक और मानवीय कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपात स्थिति में यह सेवा आमजन के लिए जीवन रक्षक बनकर सामने आती है। सहजनवां थाना क्षेत्र के मगहर बाईपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में समय पर पहुंची पीआरवी टीम की सूझबूझ और तत्परता से दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान बचा ली गई।
यह हादसा 12 जनवरी 2026 को मगहर बाईपास पर उस समय हुआ, जब एक ट्रक और टेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी संख्या-6278 बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचते ही पीआरवी कर्मियों ने स्थिति का त्वरित आकलन किया और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई थीं।
घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहजनवां में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार प्रारंभ किया। पीआरवी टीम ने न केवल घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उनके परिजनों और स्थानीय थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी, जिससे आगे की विधिक प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।
पीआरवी टीम की संवेदनशीलता, तत्परता और समन्वय की स्थानीय नागरिकों ने खुले दिल से सराहना की और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य को संज्ञान में लेते हुए यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा पीआरवी संख्या-6278 को ‘पीआरवी ऑफ द डे’ घोषित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए
कमांडर हेड कांस्टेबल श्याम सुन्दर चौहान,
सब-कमांडर कांस्टेबल जगराम पटेल
एवं पायलट होमगार्ड गुरुदेव
को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डायल-112 की यह कार्रवाई न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता और सजगता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि संकट की हर घड़ी में पुलिस आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
