वृद्ध ने ट्रेन से सामने कूद कर की आत्महत्या

रायबरेली। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर आज शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने अचानक एक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इसके बाद घटना स्थल पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाही शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक घटना आज रविवार शाम की है। लखनऊ से चलकर वाया रायबरेली प्रयागराज को जाने वाली गाड़ी संख्या 15076 रोजाना की तरह प्लेटफार्म नम्बर 2 पर आई तभी व्यक्ति अचानक उसके सामने कूद गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल ।

जीआरपी थाना प्रभारी सचिन पटेल के अनुसार मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शाम करीब 7 बजकर 14 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुलाब चंद्र पुत्र सुरूप राम उम्र 65 वर्ष निवासी आदर्श पुरम, एकता विहार रतापुर बताई गई। वृद्ध व्यक्ति ने ट्रेन से सामने कूद कर आत्महत्या क्यों कि इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *