विस्थापित राजपूत महासंघ की बैठक सम्पन्न

 

रायबरेली ।लालगंज नगर के एक गेस्ट हाउस में विस्थापित राजपूत महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजन महासंघ के संगठन मंत्री ओम शरन सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने समाज के बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ संगठित रहने के विषय पर लगातार कार्य करना होगा ,तभी
हमारी पहचान बन पाएगी और हम सरकार में अपनी भागेदारी भी मांगसकेंगे। ओम शरण सिंह ने कहा कि हमारे समुदाय का स्वर्णिम इतिहास होते हुए भी आज हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं जिसका कारण हम आज भी बिखरे हुए हैं। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे रामबरन सिंह एडवोकेट ने कहा कि इतिहास में हमारी वीरता का गुणगान है लेकिन पिछली सरकारों के द्वारा हमें भुला दिया गया है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारे समुदाय को भी सरकार में उचित स्थान दिलाया जाए। इस अवसर पर समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। लोगों ने तहरी भोज का भी लुफ्त उठाया। इस अवसर पर ज्ञान दास जी महाराज, मन्ना सिंह समाजसेवी, जनवादी पार्टी के उपाध्यक्ष मन्नी सिंह, गुलाब सिंह ,अजय सिंह, हिमांशु सिंह ,जगत नारायण, जितेंद्र सिंह,नामवर सिंह, सावित्री देवी,दीपक मिश्रा ,शिव बहादुर ,राम बहादुर ,राम लखन सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *