वेनेज़ुएला से ट्रम्प को कड़ी चेतावनी: “हमें अमेरिका के आदेश की ज़रूरत नहीं है”

.

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – वेनेज़ुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका के हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति जताई है ।

मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, ”अब अमेरिका का आदेश नहीं माना जा सकता, बहुत हो गया।”

कुछ समय पहले संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद रोड्रिग्ज ने देश की कमान संभाली हैं।

हालाँकि उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका का समर्थन प्राप्त है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका वर्तमान में वेनेज़ुएला पर तेल उत्पादन बढ़ाने और विभिन्न शर्तों को स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहा है।

इसके जवाब में रोड्रिग्ज ने कहा कि वेनेजुएला की राजनीति और यहां की समस्याओं का समाधान वेनेजुएला के लोगों को करना चाहिए ।

प्यूर्टो ला क्रूज़ शहर में तेल श्रमिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम अमेरिका से नहीं डरते हैं।

हम अमेरिका के साथ सम्मानजनक संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन वह रिश्ता अंतरराष्ट्रीय कानून और वेनेजुएला के आत्मसम्मान पर आधारित होना चाहिए।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआत में कहा था कि वे वेनेजुएला की सरकार खुद चलाएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने रोड्रिग्ज का समर्थन किया ।

हालाँकि, अमेरिका के लगातार दबाव के कारण रोड्रिग्ज ने अब अपने देश की आजादी के पक्ष में आवाज उठानी शुरू कर दी है।

उन्होंने वेनेजुएला को दूसरों के इशारे पर चलने वाला देश नहीं बनने देने का संकल्प लिया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *