बल्लो खास में निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर में का हुआ आयोजन

 

 

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड सिसवा अन्तर्गत ग्रामसभा बल्लोखास स्थित पंचायत भवन प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक साईं नेत्र चिकित्सालय पिपरा बाबू के सौजन्य से नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन ग्राम प्रधान सतीश पासवान ने फीता काटकर किया वरिष्ठ समाजसेवी अमलेश वर्मा द्वारा एक निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी0 कुमार द्वारा कुल 83 लोगों का नेत्र जांच कर निश्शुल्क दवा दिया गया तथा मोतियाबिंद, समलबाई, ग्लूकोमा ,नाखूना आदि के मरीजों को उचित सलाह देकर बीमारी के प्रति लापरवाह न रहने की सलाह दी गई।इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान सतीश पासवान ने कहा कि जीवन में आंखें सबसे महत्वपूर्ण इन्द्रियों में से एक हैं जो हमें दुनिया को देखने,सुंदरता का अनुभव करने,जानकारी इकट्ठा करने,दूसरों से जुड़ने और दैनिक गतिविधियों को सुरक्षित रूप से करने में सक्षम बनाती है।इस मौके पर अरविंद ,आकाश,मनीष,टीनू,वाल्मीकि, मुकेश इत्यादि जन मौजूद रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *