पाकिस्तान में 31 लोगों की जान लेने वाले हमले का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
08/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि इस्लामाबाद हमले के मास्टरमाइंड (मुख्य योजनाकार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शुक्रवार को इस्लामाबाद के इमामाबाद में एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए थे।

सुत्र ने बताया कि गृह मंत्री नकवी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमले का मास्टरमाइंड आईएसआईएस से जुड़ा एक अफगान नागरिक था।

घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर मस्जिद में आत्मघाती बम हमले में मदद करने का संदेह है।

गिरफ्तार किए गए चारों लोगों में से नकवी का दावा है कि हमले में मास्टरमाइंड भी शामिल था।

उनका कहना है कि हमले की पूरी प्लानिंग और ट्रेनिंग अफगानिस्तान में हुई।

नकवी ने कहा, ”अब हमारी हिरासत में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी दी है कि इस बार हमलावरों को कैसे लाया गया और प्रशिक्षित किया गया.”।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की जड़ें अफगानिस्तान में हैं।

हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पाकिस्तान के ऐसे दावों से इनकार करती रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *