महाशिवरात्रि पर जनपद में चाक-चौबंद व्यवस्था, सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

 

महराजगंज महाशिवरात्रि का पावन पर्व दिनांक 15 फरवरी 2026 को जनपद महाराजगंज में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, मेला एवं जुलूस के आयोजन के दृष्टिगत भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जनपद के प्रमुख मंदिरों—थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहरा मंदिर, थाना कोठीभार क्षेत्र का बऊरहआ शिव मंदिर सिसवा बाजार थाना चौक क्षेत्र का चौक बाजार शिव व दरहटा शिव मंदिर, और समस्त जनपद महाराजगंज के प्रमुख धार्मिक स्थलो पर शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट तथा चौकी/थाना स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में समस्त व्यवस्थाओं की समग्र निगरानी करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट तहसील क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेंगे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने चौकी/थाना क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर मौके की स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

उन्होंने सभी नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं उच्चाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया है कि त्योहार की अवधि में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे तथा ड्यूटी समाप्ति के उपरांत संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत कराकर ही तैनाती स्थल छोड़ेंगे।

जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 94544029296है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी तैनात अधिकारियों की सतत निगरानी एवं समन्वय किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे महाशिवरात्रि पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस से संपर्क करें।

जिला प्रशासन महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *