महाशिवरात्रि को लेकर ईटहिया के पंचमुखी शिवमन्दिर सजे

महाशिवरात्रि आज: श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक


कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी बल तैनात, सीसीटीवी कैमरे से होगी मंदिर की निगरानी


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर से सटे इटहिया के मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात पंचमुखी शिव मंदिर को सजाने संवारने की तैयारियां महाशिवरात्रि के एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई। महाशिवरात्रि के दिन एक दिवसीय मेले और शिव दर्शन व जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया हैं। इसके लिए छह थाने की पुलिस व पीएसी फोर्स मेले के प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे।
हिंदू धर्म का पवित्र पर्व महाशिवरात्रि को लेकर इटहिया के मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में रंगरोगन, साफ सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाने संवारने समेत मेले की अन्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई। उधर दुकानदार पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था में अभी से अपनी तैयारी कर रहे हैं। रविवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में जलाभिषेक, शिवलिंग दर्शन और पूजा अर्चना के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही कपाट खोल दिए जाएंगे। जहां भारतीय सीमा क्षेत्र के आसपास और विभिन्न जगहों के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व बिहार प्रांत से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महाशिवरात्री के दिन मंदिर पर होने वाली भीड़ व मेले को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेडिंग के अलावा मेले में तीसरी नजर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर भी रहेगा। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल नवनीत नागर ने बताया कि मंदिर सुरक्षा को लेकर पांच थानों की पुलिस, 25 उपनिरीक्षक, 150 कांस्टेबल, महिला आरक्षी, यातायत पुलिस व फायर ब्रिगेड और पीएसी फोर्स की तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *