शहर के गल्ला मंडी हत्याकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली। पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। यह मामला 21 फरवरी को सामने आया, जब युवक अजय कुमार सरोज घर से खाना खाकर दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने चिंतित होकर शहर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
पुलिस ने सर्विलांस टीम और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान दो संदिग्धों—अंकुश यादव और अजीत यादव—की पहचान हुई। दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक अजय ने अंकुश के महिला मित्र के साथ संबंधों की बात उनके घर में बता दी थी, जिससे घर में विवाद हो गया। इसी रंजिश के चलते दोनों ने अजय को ठिकाने लगाने की साजिश रची।
योजना के अनुसार, आरोपियों ने अजय को बहाने से अपने पास बुलाया और भदोखर थाना क्षेत्र के कुचारिया गांव ले गए। वहां तीनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद अंकुश और अजीत ने लोहे की रॉड से अजय की निर्मम हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त हथियार (लोहे की रॉड) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। रायबरेली पुलिस यह खुलासा पुलिस अधीक्षक की अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाती है कि पुलिस की तेज और संवेदनशील जांच का परिणाम है, जिससे समाज में अपराधियों में दहशत फैली है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *