सरस्वती शिशु मन्दिर में वार्षिक परीक्षा का हुआ शुभारंभ


गोरखपुर जनपद के राप्ती नगर के  सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) में आज दिनांक 6 मार्च से वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई।
वार्षिक परीक्षा में कक्षा नर्सरी से कक्षा एकादश तक के भैया बहन शामिल हुए

 

 


विद्यालय के  प्रधानाचार्य  विनोद सिंह राठौर ने विद्यालय सचल दल के साथ वार्षिक परीक्षा का सघन निरीक्षण किया उन्होंने भैया बहनों को सुचिता पूर्वक, परिश्रम के साथ परीक्षा में शामिल होने को कहा साथ ही  उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने को कहा। उन्होंने यह भी  कहा कि वार्षिक परीक्षा वर्ष भर के शैक्षणिक गतिविधियों के सतत मूल्यांकन का अंतिम पड़ाव है जिसमें विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम उसके परिश्रम को प्रदर्शित करेगा।
यह वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक चलेगी उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने दी

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *