सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के विशेष शिविर स्थान श्रीमती पानमती देवी जू० हाईस्कूल परतावल बाजार महराजगंज के “पांचवें दिन” सर्वधर्म सम्भाव, योगा शिविर गील कार्यक्रम से शुभारम्भ, हुआ। इसके बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा जन जागरुकता रैली निकाली गई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ‘नवीन मण्डी समिति’ तक सम्पन्न हुआ।
स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट एवं यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। जन जागरुकता रैली में स्वयं सेवको ने यातायात नियमों के महत्व को भी बताया। बौ‌द्धिक संगोष्ठी के परिचर्चा को संबोधित करते हुए आचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों के पालन करने से सड़क दुर्घटना कम हो सकते हैं। सरकार के साथ साथ आम आदमी को भी जागरूक होना चाहिए। साइकिल, बाइक या बड़े वाहन चलाते समय यातायात नियमों का भी पालन करें तो सड़क दुर्घटना नहीं होगी नशे के हालत में वाहन न चलाएं, शत प्रतिशत यातायात नियमो का पालन करें। मुख्य सडक दुर्घटना होने चालक के साथ साथ परिवार के लोग भी बिभिन्न समस्याओं का सामना करते हैं कार्यक्रम में सम्बोधन प्रचार्य डॉ रामदरश मिश्र व संचालन कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता ने किया

कार्यक्रम में अधिकारी किरन गुप्ता एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्तार अली अंसारी, स्वाती सिंह, स्नेहप्रभा पटेल, बाल गोविन्द, ओंकार चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *