भुखमरी के कगार पर रोजगार सेवक 8 माह से मानदेय नहीं मिलने पर, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल के ग्राम रोजगार सेवकों ने 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के माध्यम से सौंपा गया।
अगस्त 2025 से भुगतान न होने के बावजूद रोजगार सेवक मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में कार्य कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते परिवार और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही गई है।
👉 प्रमुख मांगें:

  • 8 माह का बकाया मानदेय तुरंत भुगतान
  • मानदेय बढ़ाकर ₹35,000 किया जाए
  • समय पर भुगतान के लिए अलग बजट
    रोजगार सेवकों ने जल्द समाधान की मांग की।
4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *