प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार यादव ने ईदगाहों की साफ सफाई का किया विशेष प्रबंध

किसी भी नमाजी भाई को आने-जाने में या किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो

पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर मुमताज अहमद ने गरीब व असहाय लोगों को सहयोग राशि प्रदान कर ईद का मुबारकबाद दिया

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – गगहा क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों पर ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास गोरखपुर मंडल अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में ईदगाहों पर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने में तत्पर रहे।
ग्राम कोठा में मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल के साथ थाना प्रभारी गगहा, मेहदिया (गगहा) में थाना संयोजक गगहा दीपक सिंह एवं संतोष पाठक अपने सहयोगियों के साथ शांति व्यवस्था बनाने में लगे रहे.
वहीं गगहा थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्रों के ईदगाहों पर अपनी पूरी फोर्स के साथ भ्रमणशील रहते हुए त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जिससे कहीं से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रही और त्योहार सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
ग्राम पंचायत कोठा में प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार यादव ने ईदगाहों पर साफ-सफाई का विशेष प्रबंध किया था, जिससे नमाजी भाइयों को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं रही। ईदगाह स्थल पर बहुत से दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजा कर लगाए रहे। वहीं पूर्व प्रधान डॉक्टर मुमताज अहमद ने बहुत से असहाय व जरूरतमंदों को सहयोग राशि देते हुए ईद की मुबारकबाद दी।
सभी नमाजी भाई एक-दूसरे को गले से लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हुए प्रेम भाव का इजहार प्रकट किया। इस प्रकार आज ईद का पर्व थाना गगहा क्षेत्र में बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *