अस्पतालों द्वारा कर्मचारियों,पेंशनरों का कैशलेश इलाज न किए जाने पर मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

सरकार के आदेशों का अस्पताल लगा रहे पलीता- रूपेश श्रीवास्तव

कैशलेस इलाज की सुचारू व्यवस्था बनाए रखे प्रशासन- मदन मुरारी शुक्ल

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर, 21 मार्च। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत अस्पतालों द्वारा इलाज न किए जाने की समस्या को लेकर मंडलायुक्त महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
परिषद ने मंडलायुक्त कार्यालय में उनका कार्य देख रहे अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को सही रूप से नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन सरकार के आदेशों की अनदेखी करते हुए कैशलेस इलाज करने से मना कर रहे हैं,जिससे कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
परिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि कई अस्पताल मरीजों से नकद भुगतान कर इलाज कराने के लिए दबाव बना रहे हैं और बाद में प्रतिपूर्ति लेने की बात कह रहे हैं, जो कि योजना की मूल भावना के विपरीत है।
परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी मदन मुरारी शुक्ल ने प्रशासन से मांग की कि कैशलेस इलाज व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराया जाए तथा अस्पतालों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ज्ञापन के माध्यम से निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं

एनपीएस से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।
अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए,जिससे वे कैशलेस इलाज से इंकार न करें।
कैशलेस चिकित्सा में ओपीडी,जांच सहित संपूर्ण इलाज को शामिल किया जाए।
भर्ती अनुमोदन की प्रक्रिया को सरल व त्वरित किया जाए, ताकि मरीजों का इलाज समय पर शुरू हो सके।
गंभीर बीमारियों के लिए निर्धारित 5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर पूर्ण इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए।
अंत में परिषद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कर्मचारी एवं पेंशनरों के हित में उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, गोविन्द जी,अशोक पांडेय,मदन मुरारी शुक्ल,अनूप कुमार, इंजीनियर सुनील सिंह श्रीनेत,अनिल द्विवेदी राजेश मिश्रा,बंटी श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *