ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने जनपद के छः थानों से कुल 40.612 किलो मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों का किया गया विनिष्टीकरण

 

 

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, *नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद महराजगंज में चलाए जा रहे *’ऑपरेशन दहन’* के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में, जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों/नशीली दवाइयों को आज विधिवत नष्ट किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 98,61,250/- रुपये हैं।

जनपद के थाना पनियरा,चौक, घुघली,कोठीभार, बरगदवा एवं ठुठीबारी से संबंधित कुल 21 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए 40.612 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों/ नशीली दवाइयों का विनिष्टीकरण किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 98,61,250/- रुपये है।

विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुए यह कार्यवाही नौतनवा स्थित मैसर्स ए.वी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में संपन्न हुई। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले ‘इंसीनरेटर’ के माध्यम से इन पदार्थों को भस्मीभूत किया गया।

संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी नौतनवा की उपस्थिति एवं गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई गई।
इस ‘ऑपरेशन दहन’ के माध्यम से महराजगंज पुलिस यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की निस्तारण कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *