ई-समन एवं ई-वारंट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से न्यायिक प्रक्रियाओं में आई तेजी

महराजगंज जनपद में न्यायालय द्वारा जारी समन एवं वारंटों की त्वरित तामिला सुनिश्चित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में ई-समन एवं ई-वारंट प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त ऑनलाइन प्रक्रियाओं की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 01 जून 2026 से 29 जून 2026 तक जनपद महराजगंज के विभिन्न थानों को न्यायालय से कुल 320 ई-समन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिनमें से पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 302 ई-समनों की सफलतापूर्वक तामिला सुनिश्चित कराई जा चुकी है। शेष प्रक्रियाओं की तामिला हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

ई-समन एवं ई-वारंट प्रणाली लागू होने से न्यायालय द्वारा जारी प्रक्रियाओं की जानकारी तत्काल संबंधित थानों को ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है, जिससे समन एवं वारंट की तामिला में लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आई है। इसके साथ ही न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता बढ़ी है तथा कागजी प्रक्रिया और अनावश्यक विलंब में भी कमी आई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि न्यायालय से प्राप्त प्रत्येक ई-समन एवं ई-वारंट की तामिला को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए, जिससे न्यायिक कार्यवाहियों के त्वरित निस्तारण में पुलिस की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित हो सके

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *