अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से रवाना, ईरान ने क्या कहा?

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के साथ समझौते में विफल रहने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी टीम ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद छोड़ दिया है।

सुत्र के मुताबिक, वे अपने एयर फ़ोर्स टू विमान से रवाना हुए और अमेरिका लौट रहे हैं।

सुत्र ने पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वहां से जा चुका है।

इस्लामाबाद से उड़ान भरने से पहले, जे.डी. वेंस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग 21 घंटे की बातचीत के बाद, अमेरिका और ईरान किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं।

इस बातचीत को लेकर ईरान की ओर से एक बयान भी सार्वजनिक किया गया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका को अपनी “अत्यधिक मांगों” से पीछे हट जाना चाहिए।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अमेरिका बातचीत की मेज छोड़ने का बहाना ढूंढ रहा है।

सूत्र के हवाले से कहा, “अमेरिकियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खोई हुई विश्वसनीयता को बचाने के लिए इस बातचीत की ज़रूरत थी और ईरान के साथ युद्ध में हार और गतिरोध के बावजूद, वे अपनी उम्मीदों को कम करने के लिए तैयार नहीं थे।”

उन्होंने कहा, “ईरान की फिलहाल अगले दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं है।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *