साहसिक मुठभेड़,चलते कंटेनर पर बदमाश के पैर में गोली,जबकि दो पैदल हो गए फरार

 

 

 

रायबरेली। डलमऊ पुलिस ने एक साहसिक मुठभेड़ में कंटेनर पर बैठे बदमाश के पैर में गोली मार दी। जबकि दो बदमाश कंटेनर से उतर कर भाग निकले । पुलिस ने चलते कंटेनर को जवाबी फायरिंग करके मुठभेड़ के बाद बिना क्षतिग्रस्त हुए बरामद कर लिया।जबकि पैदल उतर कर भाग निकले बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। डलमऊ थाने में पंजीकृत गैगस्टर अधिनियम के 50 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 कंटेनर UP21 BN 6720 बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना डलमऊ जनपद रायबरेली पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मकनपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग व रात्रि गश्त की जा रही थी । तभी समय सुबह करीब डेढ़ बजे के आसपास आईटीबीपी के सामने ग्राम भटनीहार के पास 01 संदिग्ध कंटेनर आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा तथा उसमें सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में नजमुद्दीन पुत्र मो0 याकूब खां निवासी सूफी टोला थाना मीरगंज जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाएं पैर में गोली लगी है। नजमुद्दीन उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी डलमऊ भिजवाया गया है। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभियुक्त नजमुद्दीन का एक साथी मो0 सुबीन पुत्र मो0 छोटे निवासी सिरस खेड़ा थाना मुंढा पांडे जनपद मुरादाबाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया
जिसे पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। नजमुद्दीन पर रायबरेली के डलमऊ बछरावां के
वाराणसी के लंका थाने में भी गोवध अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *