महराजगंज जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय एवं तहसील अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह (विधानसभा क्षेत्र 319 पनियरा) के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसे युवा भाजपा नेता निर्भय सिंह उर्फ प्रेम शंकर सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में संगठन की मजबूती का उल्लेख करते हुए बताया गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है, जो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की सक्रिय शाखाएं प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों और 551 तहसीलों में कार्यरत हैं। इसके बावजूद ग्रामीण पत्रकारों को न तो समुचित सरकारी सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला, मंडल व तहसील स्तर पर स्थायी समितियों के गठन, ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा तथा रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय मान्यता एवं विज्ञापन समितियों में संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की भी मांग उठाई गई।
इसके अलावा लखनऊ स्थित दारुलशफा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध कराने, ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन तथा पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के दौरान उत्पन्न विवादों में एफआईआर दर्ज करने से पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से सभी बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। ग्रामीण पत्रकारों को आशा है कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाएगी।
इस अवसर पर पत्रकार रतन पाण्डेय, दीपू रावत, राममिलन गुप्ता, निशांत अहमद, सतीश आनंद मिश्र, शत्रुघ्न पाण्डेय तथा विधायक मीडिया प्रभारी / पत्रकार कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
