इनवर्टर में संचालित करंट की चपेट में आने से युवती की मौत

 

ऊँचाहार-इनवर्टर में संचालित करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
पूरे शिवगुलाम राय मजरे अरखा गांव निवासी रामनरेश यादव की पुत्री रीतम यादव 26 वर्ष बुधवार की शाम घर पर ही इनवर्टर के ऊपर रखे सामान को हटा रही थी, इसी बीच उसमें संचालित करंट की चपेट में आने से झुलस गई, जानकारी मिलने पर आनन फानन परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मृत अवस्था में युवती को सीएचसी लाया गया था।
कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *